फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सहालग बाद दिल्ली की राह होगी कठिन, हमसफर भी निरस्त

विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर गोरखधाम ट्रेन से यात्रा करने के लिए लाइन लगाकर ट्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने संभावित कोहरे को देखते हुए 24 ट्रेनों का संचलन निरस्त कर दिया है। इसमें गोरखपुर से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस और गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के नहीं चलने से दिल्ली की राह कठिन हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 12583/12584 लखनऊ जं-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं एक्सप्रेस 02 दिसम्बर, 2025 से 15 फरवरी,2026 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 01 दिसम्बर, 2025 से 12 फरवरी, 2026 तक, 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 02 दिसम्बर, 2025 से 13 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।इसके अलावा 15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 04, 11, 18, 25 दिसम्बर 2025 को, 01, 08, 15, 22, 29 जनवरी, 2026 को और 05 एवं 12 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 04, 11, 18 एवं 25 दिसम्बर 2025, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी 2026 तथा 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें