फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनता सेवा की बस दोपहर में बुलंदशहर रूट पर चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा डिपो की जनता सेवा की बस अब दोपहर में ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर के बीच चलेगी। प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन बसें जनता सेवा के तहत चलाई गई थी जिनमें दो बसें नोएडा डिपो की और एक बस ग्रेटर नोएडा डिपो की हैं। नोएडा से दादरी और कलैंदा और नोएडा से लादौंना के बीच चलना है। ग्रेनो डिपो की एक बस फजालपुर से नोएडा के बीच चलती है। इन बसों के संचालन में रोडवेज को लगातार घाटा हो रहा है। 50 फीसदी से भी कम लोड फैक्टर होने के बावजूद भी बसों का चलाना पड़ रहा है। दोपहर में इस रूट पर सवारियां नहीं मिल रही हैं। ग्रेनो डिपो के एआरटीओ समीना अंजुम ने बताया कि डिपो की बस फजालपुर से नोएडा के बीच सवेरे और सायं के समय चलेगी। उसके बाद दोपहर में बुलंदशहर के फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें