फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शोभायात्रा निकाल विधि-विधान से की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (संवाद)। रामलीला मंचन से पहले शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या से लाई गई प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। सिटी सेंटर से शुरू हुई शोभायात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया गया। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में भागीदारी की। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। प्रतिमा की स्थापना के साथ ही रामलीला आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें