फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई को राखी बांधने जा रही जैकलीन पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 12 Aug 2022 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

डीएससी रोड स्थित सलारपुर में सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोगों ने इस पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई को राखी बांधने जा रही आठ वर्षीय मासूम को सांड ने पटक कर मार डाला। सलारपुर कॉलोनी में सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए। त्योहार पर हुए हादसे के बाद परिवार सदमे में हैं।

विज्ञापन


सलारपुर निवासी संतोष कुमार फेज-2 स्थित इंक बनाने वाली फैक्टरी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी जैकलीन (8), बेटे, भतीजी, भांजे को साथ लेकर घर के पास ही रहने वाले भाई के पास पैदल जा रहे थे। जैकलीन और भतीजी भाई को राखी बांधने जा रही थी। घर से कुछ दूरी आगे दो सांड आपस में लड़ रहे थे। सांडों को लड़ता देख संतोष बच्चों को वहां से लेकर तेजी से निकलने लगे। इसी बीच एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड ने दोनों बच्चों, भतीजी और भांजे को दीवार से दबा दिया।

आसपास के लोगों ने किसी तरह ईंट पत्थर से मारकर सांडों को भगाया। हमले में इसमें बेटी जैकलीन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एक यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शाम को जैकलीन ने दम तोड़ दिया। वहीं चारों अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। सुबह हुए हादसे की जानकारी देर शाम तक पुलिस को नहीं लगी थी।
विज्ञापन


हादसे का वीडियो वायरल, लोगों ने जताया आक्रोश
डीएससी रोड स्थित सलारपुर में सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोगों ने इस पर आक्रोश जताया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र गुर्जर कहते हैं कि यहां आए दिन सांड आपस में लड़ाई करते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया था। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

अहम है कि कुछ दिन पहले सांड के हमले में एक बीजेपी नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वही सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी पवन ने बताया उनकी सोसाइटी के बाहर सांडों का जमावड़ा रहता है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सेक्टर-27 व 34 से लगातार निवासी भी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। वहीं सेवन एक्स सोसाइटियों में लगातार इनकी बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें