फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-122 में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। उसके भाई की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज हुई है। सेक्टर-122 जनता फ्लैट में रहने वाले नीरज ने बताया कि उनका भाई सूरज गुप्ता 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे घर से मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हल्दी किचन के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल सूरज को पहले आरती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें