फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित

सार

ग्रेटर नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में 27 सितंबर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत के लिए मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। पारंपरिक परिधानों में भक्तों ने उत्साहपूर्वक पूजा व झांकी में भाग लिया। विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा/रबुपुरा (संवाद)। सेक्टर पाई-1 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में 27 सितंबर से शुरू हो रही पांच दिवसीय दुर्गा पूजा के लिए बृहस्पतिवार को विधिवत मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा का स्वागत किया। समिति की ओर से झांकी निकाली गई। भक्ति गीतों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सव मय हो गया। ग्रेनो शारदीय सांस्कृतिक समिति के कोषाध्यक्ष देवर्षि मुखर्जी ने बताया कि स्थापना के साथ ही रजत जयंती दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ हो गया। 27 सितंबर से दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगी और 2 अक्तूबर तक मनाई जाएंगी। महासचिव देबाकी घोषाल, आयोजक रिया पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, रबूपुरा में रुस्तमपुर मार्ग पर स्थित जौनमाना चामुंडा मंदिर, देवी मंदिर समेत कस्बे के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूरे विधि विधान से मां का पूजन किया।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें