नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सीएसआर के तहत ब्लड बैंक के लिए आवश्यक इक्विपमेंट और फिजियोथेरेपी विभाग के लिए आधुनिक मशीनें मिली हैं। इन मशीनों के शुभारंभ के मौके पर अत्सुशी नागशिमा, विनय गुप्ता, कौशल कुमार तिवारी और श्यामल कुमार आचार उपस्थित रहे। अस्पताल की ओर से सीएमएस डॉ. अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।