रबूपुरा (संवाद)। फलैदा गांव स्थित जनहित इंटर कॉलेज में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के क्रांति महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान का रंग धारण करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को विश्व का प्राचीनतम और सर्वोच्च धर्म बताया, जो मानवता करुणा और सत्य का मार्ग दिखाता है। नोएडा से आए सुरेंद्र सिंह ने अपने धर्म के प्रति सजग, जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता नोएडा बौद्धिक प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान भजन, प्रवचन और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान खंड संचालक नरेंद्र सोनी, वेद प्रकाश शर्मा, संजय सिंह, रोहतांग सिंह, विनोद कुमार, भोलू शर्मा, मनीराम शर्मा, रेशपाल सिंह, मंगल भाटी, मोहन सिंह, डालचंद सिंह आदि मौजूद रहे।