फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेटल कारोबारी के फ्लैट कई दिनों से चोरी कर रही सहायिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेटल कारोबारी के फ्लैट कई दिनों से चोरी कर रही सहायिका गिरफ्तार
विज्ञापन

- दंपती ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को दी सूचना तो घर से बरामद हुआ काफी सामान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनआरआई सिटी के फ्लैट से रोजाना चोरी कर रही घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दंपती ने घर से चोरी करते हुए घरेलू सहायिका को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी चेक करने पर कई बार चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने घरेलू सहायिका के घर की तलाशी लेकर गहने, मेकअप का सामान, रसोई व घर की जरूरत के लाखों रुपये का समान बरामद किया है।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर निवासी सीमा तुगलपुर में किराये पर रहती है। वह एनआरआई सिटी निवासी मेटल कारोबारी मयंक सहगल के घर घरेलू सहायिका का काम करती है। मयंक ने बताया कि उनकी बहन का एक माह पहले विवाह हुआ है। इसके बाद उनका कमरा खुला रहता है। बहन का सभी सामान उनके कमरे में ही रखा है। सीमा कई दिनों से बहन के कमरे से सामान चोरी कर रही थी। बुधवार को घर आई बहन ने सामान चोरी होने की बात कही। शक होने पर जांच की गई तो सीमा के पास से चोरी हुआ चांदी का गिलास बरामद हुआ। इसके बाद उसके घर से पुलिस की मदद से सोने की चेन, झुमका, चांदी के सिक्के, लॉकेट, कीमती घड़ियां, सन स्क्रीन, लिपस्टिक, फाउंडेशन, शॉल, कपड़े, नकदी आदि बरामद सामान मिले। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सीमा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें