फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्यक्रम में पहुंचे प्रधान के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में प्रधान के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रधान ने लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेहंदीपुर के प्रधान मोहम्मद अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां मौजूद माजिद और उसके भाई साबिर ने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान माजिद की पत्नी समा ने भी मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें