फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर तिलपता स्थित कार्यालय पर बैठक की। इसमें अभियान की रूपरेखा और जनभागीदारी पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा। बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी और मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें