ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजर वैली वेरोना हाइट्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक से निवासियों में चिंता है। निवासियों का आरोप है कि कुत्ते आए दिन लोगों के पीछे दौड़ते हैं और उन पर हमला कर घायल कर देते हैं। सोसाइटी निवासी पराग गोयल ने इस समस्या को लेकर प्राधिकरण को पत्र भेजकर जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। लगातार शिकायतों के बावजूद कुत्तों के हमले और पीछा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ब्यूरो