फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में आज होगा दंगल का महासंग्राम

Fri, 30 Oct 2026 06:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जेवर में 31 अक्तूबर को इसी मैदान में होगी विशाल दंगल प्रतियोगिता। संवाद
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- प्रथम दंगल केसरी को एक लाख रुपये के साथ मिलेगा ट्रैक्टर, नेपाल के देवा थापा भी दिखाएंगे दमखम
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में शनिवार को भीम दल अखाड़ा की ओर से विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के पहलवान कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान देवा थापा के शामिल होने से क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में तीन प्रमुख इनामी कुश्तियां होंगी। प्रथम दंगल केसरी को एक लाख रुपये नकद के साथ ट्रैक्टर दिया जाएगा। दूसरी कुश्ती के विजेता को दो लाख 51 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती के विजेता को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा अन्य पहलवान भी मुकाबलों में दमखम दिखाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि पहलवानों और दर्शकों की सुविधाओं के लिए तैयारियां की जा रही हैं। दंगल का शुभारंभ जेवर चेयरमैन पहलवान नारायण महेश्वरी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें