फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपों से जगमगाते चंद्रसरोवर पर हुआ महारास

विज्ञापन
पारसौली में आयोजित महारास लीला का दृश्य।
विज्ञापन
गोवर्धन। शरद पूर्णिमा से एक दिन पूर्व चंद्र सरोवर भक्ति और संगीत की अनूठी छटा से जगमगा उठा। संस्कार भारती मथुरा महानगर द्वारा आयोजित भव्य महारास में यही महारास है...यही महारास है...’ गीत की गूंज से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। हजारों दीपों की रोशनी से सरोवर जगमगा उठा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी रहे। दिनभर धौलागढ़ (राजस्थान) के सांस्कृतिक भ्रमण के बाद संस्कार भारती परिवार पारसौली गांव पहुंचा। यहां सूर कुटी के दर्शन कर गिरिराज महाराज पर दुग्धधार अर्पित कर दीपदान किया। महारास में में महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रीकृष्ण की भूमिका में चारु सिंहल और राधा की भूमिका में मोनिका जैन ने मन मोह लिया। संचालन कथा वाचक मुकेश कौशिक ने किया। स्वामी नरेंद्र शर्मा ने अपनी आवाज दी। आयोजन में शिव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, भारत भूषण सिंहल, गोपाल कृष्ण सिंहल, उमा शर्मा, कल्पना सारस्वत, डॉ. विनीता गुप्ता और नीलम सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें