राज्यपाल ने डॉ. अनीता जैन की दो पुस्तकों का किया विमोचन
लखनऊ। राजभवन परिसर में सोमवार को पूर्व आईएएस व बाल साहित्यकार डॉ. अनीता भटनागर जैन की बाल कहानियों पर आधारित दो पुस्तकों ''कुंभ'' और ''गज्जू चलने लगा'' का विमोचन हुआ। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। डॉक्टर जैन की बच्चों की पुस्तकें अब कुल 18 भाषाओं में उपलब्ध हैं। ''कुंभ'' राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सेलर है और इसका फ्रेंच संस्करण अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले पेरिस में प्रेषित किया गया था। ''गज्जू चलने लगा'' उनकी पशु पक्षियों के अधिकारों से संबंधित श्रृंखला की कहानी है। डॉक्टर जैन की कुल सात कहानी की पुस्तकें ब्रेल में उपलब्ध हैं और वह दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भी कहानी नरेशन करती हैं। आयकर विभाग के पूर्व प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आशु जैन, अनुश्री जैन व प्रफुल्ल मौजूद रहे।