फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीना के जन्म दिवस पर बच्चियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के कंपोजिट विद्यालय आर एंड आर में बृहस्पतिवार को मीना का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल और एएओ करिश्मा पाल मुख्य अतिथि रहीं। प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पावर एंजल ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुनील दत्त मुदगल ने मीना मंच की गतिविधियों और उनके महत्व की जानकारी बच्चियों व अभिभावकों को दी। करिश्मा पाल ने बच्चियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें