दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा की गुमशुदगी मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनकी 19 साल की बेटी नौ फरवरी घर से कॉलेज के लिए निकली थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश की जा रही है।