ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित 16 एवेन्यू सोसाइटी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सृष्टि मुखर्जी परिवार के साथ 16 एवेन्यू सोसाइटी में परिवार के साथ रहती थी। वह स्नातक पास थी। शनिवार रात के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह सोकर उठने पर युवती अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को घटना स्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से शिकायत नहीं की गई है। ब्यूरो