फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग का चौथा सीजन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली बार थाईलैंड की टीम उतरेगी, पांच सितंबर तक जेपी ग्रीन्स में होंगे मुकाबले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कपिल देव की ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) का चौथा सीजन एक सितंबर से जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में शुरू होगा। पांच सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में पहली बार दक्षिण-पूर्व एशिया की टीम हिस्सा लेगी। थाईलैंड की एसएसएल थाईलैंड की एंट्री के साथ लीग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और कदम बढ़ाया है। इस सीजन में छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी होंगे, जिनमें पेशेवर गोल्फर, सेलिब्रिटी और शौकिया खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 55 लाख रुपये रखी गई है। एसएसएल थाईलैंड डॉ. देबायन बसु के नेतृत्व में उतरेगी। इसके अलावा वेव राइडर्स, दक्षिण रेंजर्स, इंडस स्ट्राइकर्स, चंडीगढ़ लीजेंड्स और विक्टोरियस चॉइस भी शामिल हैं। टीजीसीएल के संस्थापक और निदेशक कपिल देव प्रतियोगिता के सभी पांच दिनों में मौजूद रहेंगे। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण आधिकारिक टीजीसीएल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें