महावीर जयंती भवन में आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ ने महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर संस्कार शिविर लगाया। शिविर में 90 बच्चों ने भाग लिया। मुनि प्रतीक सागर ने बच्चों को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि तीन लोक के नाथ का दर्शन करते हुए हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए। ऐसे भगवान के दर्शन सौभाग्यवान को ही मिलते हैं। देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन प्रक्षाल की क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम में सौरभ जैन, सम्यक जैन, गौरव ने जैन पूजन विधि बताई। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य संजीव जैन को मिला। ब्यूरो