ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेनो वेस्ट स्थित बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में शनिवार से तीन दिवसीय अंतर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। पहला मैच फ्यूजन होम्स और पंचशील ग्रीन्स (टीम-1) के बीच खेला गया। इसमें पंचशील ग्रीन्स (टीम-1) ने 5-0 गोल से जीत हासिल की। दूसरे मैच में गुलशन बेलिना ने सेवियर ग्रीनआर्च को 3-1 गोल, तीसरे मैच में एसकेए ग्रीन आर्च ने अजनारा ले गार्डन को 8-1 गोल, चौथे मैच में सोसाइटी 105, नोएडा ने पंचशील ग्रीन्स (टीम-2) को 8-0 गोल, पांचवें मैच में स्टेलर जीवन ने सुपरटेक केपटाउन (टीम-1) को 5-1 गोल से पराजित किया। स्कूल की खेल निदेशक रितु चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 26 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरुण अहलावत ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया।