ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे 100 बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ईएसक्यू-11 और पुलिस पैंथर्स के बीच खेला गया। पुलिस पैंथर्स ने सात विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईएसक्यू-11 ने सात विकेट के नुकसान पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस पैंथर्स की टीम ने तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच में 89 रन बनाने वाले अर्जुन मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में पुलिस पैंथर्स का मुकाबला रॉयल्स क्रिकेट क्लब (आरसीसी) के बीच होगा।