फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था। मुख्य अतिथि तैराकी में अर्जुन अवॉर्ड प्राप्तकर्ता भानु सचदेवा, स्पर्श समूह के सीईओ डॉ. अमित सक्सेना और प्रधानाचार्या ज्योति राणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल की शूटिंग कोच पारुल मलिक ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे।