यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोसाइटी में रहने वाले परिवारों ने रविवार को गुड़ और चावल की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सोसाइटी निवासी बादशाह सिंह ने बताया प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण किया। ब्यूरो