रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का रौनीजा गांव के पास धरना-प्रदर्शन 42वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोप है कि सेक्टर-22ई स्थित यमुना सिटी में निजी विश्वविद्यालय की ओर से लगातार भूगर्भ जल दोहन किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में शासन प्रशासन से भी कदम उठाने की मांग की है। जब तक यमुना एक्सप्रेसवे का आवासीय प्लाट और किसानों को मुआवजा और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान हुकुमचंद शर्मा, उदयभान मलिक, लखन चौधरी, गजब सिंह, अहमद खान, लखपत सिंह, सुनील भाटी, रोहतास सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।