नोएडा। सेक्टर-10 में रविवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार किया गया। इस मौके पर पंचायत की अध्यक्षता विनोद यादव ने की। पंचायत का संचालन पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने किया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने कहा कि सेक्टर 10 यूनियन का विस्तार किया गया। सुरेंद्र यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गौरव कुमार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी यादव, राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिकंदरपुर, राष्ट्रीय सचिव मुकेश प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सोनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश पहलवान, प्रदेश महासचिव सौरभ मुखिया, प्रदेश सचिव रविंद्र यादव, दीपक यादव, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर यादव, खोड़ा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सुंदर यादव, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो