किसान ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप
ग्रेटर नोएडा। अमरपुर गांव निवासी किसान ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मथन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 अगस्त को अपनी भैंसों के लिए खल-चोकर लेने जा रहे थे। बाइक में तेल कम होने के कारण वह गांव के अंदर से गुजर रहे थे। बिरजू उर्फ बृजपाल के घर के सामने चार युवकों ने हमला कर दिया। किसान के पैर में गंभीर चोट आई और 40 हजार रुपये भी गिर गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो