नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कक्षा 1 से 9वीं तक दाखिले के लिए सोमवार को दोबारा प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई है जो पहले की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इससे पहले 1 फरवरी और 17 मार्च को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। हालांकि कई छात्र अपनी वार्षिक परीक्षाओं के कारण इनमें शामिल नहीं हो पाए थे। अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्कूल ने ऐसे छात्रों के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रह जाए। ब्यूरो