फोटो-
बकायेदार बिल्डर सोसाइटी के सामने विद्युत विभाग ने कराई मुनादी
- सेवन सिस्टर की विभिन्न सोसाइटियों पर है करोड़ों रुपये का बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत वितरण निगम ने बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सोमवार को सेवन सिस्टर की विभिन्न सोसाइटियों के बाहर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। निवासियों को बकाये की जानकारी दी। साथ ही बिल्डर प्रतिनिधियों से इसे अविलंब जमा कराने के लिए कहा है। चेतावनी दी गई कि बकाया बिल जमा नहीं कराने की स्थिति में कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत वितरण निगम खंड के अधिशासी अभियंता शिवम त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-75 स्थित एपेेक्स एथेना सोसाइटी पर 90 लाख रुपये, सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी पर 60 लाख रुपये, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74 पर एक करोड़ रुपये, आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी पर लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा दूसरी सोसाइटियों में भी बिजली बिल बकाया है।