ग्रेटर नोएडा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने नोएडा के दो मतदान केंद्रों का दौरा कर बीएलओ से प्रगति जानी और मतदाताओं से संवाद किया। कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान एएसडी सूची के मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने पर जोर दिया। साथ ही, दोहरे नाम और अन्य त्रुटियां दूर करने को कहा। उन्होंने सप्ताह बाद दोबारा समीक्षा करने का लक्ष्य दिया। ब्यूरो