रबूपुरा। आधुनिक तकनीक मिट्टी के दिए, बर्तन और अन्य सामान की बिक्री पर असर डाल रही है। रबूपुरा निवासी कुम्हार भूरा, छत्तर और राजेंद्र प्रतिदिन कड़ी मेहनत के बाद भी केवल 700-800 दिए ही बना पाते हैं। भूरा का कहना है कि कई बार तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है।