ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के बालक व बालिका वर्ग में रोलबॉल टीम ने मेरठ में आयोजित पहली मुजफ्फरनगर ओपन प्रमोशनल रोलबॉल चैंपियनशिप के दो वर्गों में कांस्य हासिल किया। जिले से अंडर 14 बालक वर्ग में रजनीकांत अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स और अंडर 14 बालिका वर्ग में समसारा रोलर स्केटिंग अकादमी की टीम शामिल हुई थी। समसारा रोलर स्केटिंग अकादमी के कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में विराज शर्मा, जतिन यादव, आयुक्त चौहान, हर्ष राज, ध्रुव चौहान, दुर्लभ अहलाव, भावेश पाल और बालक वर्ग में सारन्या आर्य, तन्वी, प्रगति सिंह, कृति पांडेय, धृतिका भारद्वाज, आराध्या सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर, सचिव रविकांत ठाकुर, मैनेजर हर्षिता भारद्वाज ने विजेता टीमों को जीत की बधाई दी।