फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की कबड्डी टीम ने कन्नौज में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 27-27 अंक के साथ बराबरी पर छूटने के बाद रेड के आधार पर आया मुकाबले का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुरुष कबड्डी टीम ने कन्नौज में आयोजित हुई महाराणा प्रताप कबड्डी टूर्नामेंट सीजन-3 में पहला स्थान हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। कन्नौज के छिबरामऊ स्थित पीवी इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। टीम ने पहले मुकाबले में सीएमआई अकादमी को 38-12 अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में बालाजी अकादमी को 27-07 अंक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने सैफई हॉस्टल को 18-11 अंक से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल में ए-7 अकादमी के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबला 27-27 अंक के साथ बराबरी पर छूटा। रेड के आधार पर मुकाबले का निर्णय आया। गौतमबुद्ध नगर ने ए-7 को 7-6 रेड से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की। विजेता खिलाड़ी चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कोच व जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर की देखरेख में कबड्डी के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें