फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंच लगाएंगा जिले का भव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले का बॉक्सर भव्य प्रताप ग्रेनो के गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंच लगाते हुए नजर आने वाला है। बॉक्सर ने मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जगह बनाई है। मथुरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 24 से 27 जुलाई तक सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में प्रदेशीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें दादरी स्थित सादोपुर गांव निवासी भव्य प्रताप ने स्वर्ण और मानव बैसोया ने रजत जीता है। स्वर्ण पदक जीतने पर भव्य का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों बॉक्सर सादोपुर स्थित जेएसबी अकादमी में कोच प्रमोद बैसोया से बॉक्सिंग के गुर सीखते है। पिता गुलाब पहलवान ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें