दिल्ली में आयोजित हुए हॉकी के इंटरस्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले जिले के खिलाड़ी । स्रोत
दिल्ली में आयोजित इंटरस्टेट चैंपियनशिप में बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रोलर हॉकी में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से 22 नवंबर को पश्चिम विहार स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरस्टेट रोलर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर की सब-जूनियर टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस जीत से खिलाड़ियों और कोच में खुशी का माहौल है। रेयीन अकादमी के कोच जाहिर के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम में तेजस शर्मा, सुभान, शाश्वत, प्रभव, उजाफ, विदीप और आदि शामिल रहे।