फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रासलीला की कथा सुन भक्ति रस में डूबे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन की ओर से सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पीपल महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन रासलीला, रुक्मिणी विवाह, मथुरा गमन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने बताया कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। इसके लिए भगवान ने वचन को पूरा करने के लिए रास का आयोजन किया। शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। इस मौके पर अनुज सिंघल, कंचन कुमार, प्रमोद भाटी, सीमा बंसल, अंजू पुंडीर, अतुल गर्ग, ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें