नोएडा। सेक्टर-82 के सामने भंगेल एलिवेटेड रोड के आगे कोंडली नाले पर बनने वाले पुल के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। सेक्टर-51 की तरफ से आ रहे कोंडली नाले की चौड़ाई अधिक है, जबकि जिस जगह पुल बनाया जाना है, वहां इसकी चौड़ाई कम है। इस वजह से डिजाइन में बदलाव करना पड़ रहा है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि पुल के डिजाइन में बदलाव कर जल्द काम शुरू कराने का लक्ष्य है। अभी सिंचाई नाले पर दो लेन का एक पुल बना है। इसे जोड़ते हुए नया पुल बनाया जाएगा। हालांकि, अभी तक सिंचाई विभाग इसके लिए टेंडर जारी नहीं कर सका है। इसकी वजह सिंचाई विभाग की लापरवाही के साथ-साथ पुल के डिजाइन में बदलाव भी बड़ी वजह है। ब्यूरो