फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षामंत्री तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे राजधानी

विज्ञापन
राजनाथ सिंह। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर 17 अक्तूबर को आ रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री शुक्रवार दोपहर 2:05 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। शाम को वह विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम छह बजे सीएमएस गोमतीनगर विस्तार में आयोजित दिवाली मिलन में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन शनिवार को वह सुबह 11 बजे ब्रह्मोस एयरोस्पेस पहुंचेंगे। यहां वह ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे वह पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड का दौरा करेंगे और सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। शाम चार बजे वह गोसाईंगंज में गजेंद्र दत्त स्मारक दीनबंधु अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएमएस गोमतीनगर में भाजपा कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगे। रविवार को वह 11 बजे जानकीपुरम सेक्टर एफ में कम्युनिटी सेंटर व लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। दोपहर में कैंट के रघुवर भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:35 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें