फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोटो जीपी रेस के आयोजन की नहीं बदलेगी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटो जीपी रेस के आयोजन की नहीं बदलेगी तारीख
विज्ञापन

या
21 सितंबर से ह शुरू होगी मोटो जीपी बाइक रेस

- यमुना प्राधिकरण ने लिखा मोटो जीपी को पत्र लिखकर करार करने के लिए कहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फार्मूला-वन ट्रैक पर 21 सितंबर से ही मोटो जीपी बाइक रेस होगी। मोटो जीपी की ओर से प्राधिकरण को भेजे गए पत्र में तय तारीख से ही रेस शुरू होने की बात कही गई है। उधर, बुधवार को यमुना प्राधिकरण ने पत्र का जवाब देते यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आयोजन की एनओसी लेने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि फार्मूला-वन ट्रैक पर जेपी समूह का स्वामित्व नही है, बल्कि यमुना प्राधिकरण के एकाधिकार में है।
विज्ञापन

दरअसल, 21 सितंबर से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी रेस का आयोजन होगा। यूपी ट्रेड फेयर की तारीख को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने रेस की तारीख बदलने की अपील की थी। मगर आयोजनकर्ताओं ने कहा कि तारीख बदली नहीं जा सकती है। इसका अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। पत्र के जवाब में यमुना प्राधिकरण ने कहा है कि अगर तारीख नहीं बदली जा सकती है तो आयोजकों को यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारियों से मिलकर एनओसी लेनी हेागी। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने लिखे पत्र में कहा है कि राजस्व को लेकर जल्द ही करार किया जाए। जिससे आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें