फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 से 31 जुलाई 2026 तक विशेष नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक 'दस्तक अभियान' चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण को डेंगू व मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस वर्ष 'स्टॉप डायरिया कैंपेन' को भी इसका हिस्सा बनाया गया है, जिसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स दस्त के लक्षण मिलने पर तुरंत ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां देंगे। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया और दस्त के मरीजों की पहचान कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करेंगी, साथ ही उनकी आभा आईडी भी बनाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें