फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुशासन व्यवस्था बनाने में परिषद की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर स्थित संत जोसफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रा परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की समन्वयक डॉ. निमिषा रहीं। उन्होंने नवचयनित छात्रा समिति की सदस्याओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में परिषद की भूमिका अहम रहती है। छात्राओं को कॉलेज के अनुशासन और जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि परिषद का गठन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. राहत, डॉ. विदुषी, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. नीरु, डॉ. अंकुर, शाइन और पूजा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें