मानेसर। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने में पार्षदों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करें। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने सुझाव दिया कि लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और सफाई प्रतियोगिताएं कराई जाएं। संवाद