रबूपुरा। मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना रौनीजा में लगातार 11वें महीने भी जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह के नेतृत्व में किसान लगाातर समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी में धरना दे रहे किसान टीकम सिंह व मनवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसानों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। मंगलवार को धरने के दौरान अमित गौड़, धर्मपाल, गिर्राज सिंह, नित्रपाल, शैलेश, रन्नू राजन, हरवीर सिंह, सुनील भाटी, रोबिन भाटी आदि मौजूद रहे।