नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-34 कम्युनिटी सेंटर में भारतीय धरोहर विचार मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम कथा रविवार को संपन्न हुई। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने रामराज्य, भरत-राम मिलन और केवट प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए त्याग, समर्पण और भक्ति को जीवन का आधार बताया। समापन पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर बच्चों में संस्कार सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कथा को संघर्ष और सदाचार का संदेश बताते हुए नौनिहालों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाने का आह्वान किया। अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।