ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। पहले अभियान 31 जुलाई तक चलने वाला था। सीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी ने औसत से कम प्रदर्शन वाले विभागों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैं। आशा कार्यकर्ताओं को डायरिया रोगियों को ओआरएस और जिंक की गोलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरणों को एंटी-लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो