फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लो हाइट बैरियर गिरने से बॉटनिकल गार्डन के सामने लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्ग बाधित होने के कुछ देर में ही किया गया दुरुस्त, देर शाम गिरने से मार्ग हुआ था प्रभावित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बॉटनिकल गार्डन के सामने रविवार शाम लो हाइट बैरियर गिर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। बैरियर गिरने के कारण सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम के चलते आसपास का मार्ग भी प्रभावित हो गया। हालांकि रविवार होने की वजह से वाहनों का दबाव कम रहा। करीब पंद्रह मिनट से ज्यादा तक मार्ग बाधित होने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात इतने बिगड़ गए कि ट्रैफिक पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरियर को रोड से हटाकर मार्ग खुलवाया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद बैरियर को दोबारा लगा दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने बताया कि मार्ग को समय रहते सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें