नोएडा। सेक्टर-76, 49, 107 समेत कई इलाकों में वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। दफ्तरों से लौटने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। सेक्टर-76, सेक्टर-49 और सेक्टर-107 के अलावा कई संपर्क मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों को पानी भरी सड़कों से गुजरने में दिक्कत हुई। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक कर्मी सड़कों पर तैनात रहे। ब्यूरो