फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लाउडस्पीकर की तेज आवाज से परेशान था बच्चा, पुलिस ने बंद कराया शोर

Sun, 28 Sep 2025 08:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही डाॅयल 112 व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले भी लाउडस्पीकर के तेज शोर के चलते एक नवजात की मौत हो चुकी है, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
तेज आवाज वाले डीजे खतरनाक - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके में शुक्रवार रात तेज आवाज में गीत बजाने से ढाई महीने का बीमार बच्चा परेशान था। चार दिन पहले ही इस बच्चों को एनआइसीयू से डिस्चार्ज किया गया था। तेज आवाज के कारण वह लगातार रोने लगा। उसकी मां ने पड़ोसी से साउंड बंद करने की गुहार लगाई लेकिन उसने मना कर दिया। सत्या फाउंडेशन की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लाउडस्पीकर बंद कराया।
विज्ञापन

संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही डाॅयल 112 व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले भी लाउडस्पीकर के तेज शोर के चलते एक नवजात की मौत हो चुकी है, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है।

इस सूचना के मात्र 14 मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लाउडस्पीकर बंद कराया। समय रहते शोर बंद होने से नवजात को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें