ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-1 के 7वें एवेन्यू में बाल कलाकारों की ओर से प्रभु श्रीराम और माता सीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सिटी-1 के 7वें एवेन्यू में सोमवार को बाल कलाकारों ने श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का सुंदर मंचन किया। बच्चों के सजीव अभिनय और मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। जीसी-7 सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। आयोजकों ने लोगों से बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और इस पहल में सहयोग करने की अपील की।