यमुना सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन होना है। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में ही बड़ी जनसभा होगी। रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन की तैयारी के लिए शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस, यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की की बैठक हुई। बैठक में पीएम की रैली की तैयारियों और उद्घाटन समारोह का ले आउट प्लान पर चर्चा हुई। रविवार को सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने और बैठने की योजना रखी जाएगी। ब्यूरो